Home latest सवाई माधोपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, 8 में 8 पंचायत समितियों...

सवाई माधोपुर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, 8 में 8 पंचायत समितियों पर कब्जा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सवाई माधोपुर। जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने प्रधान पद पर जीत दर्ज कर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने सभी सीटों पर कब्जा जमाते हुए जिले की राजनीति में बड़ी सफलता हासिल की है। सभी आठ पंचायत समितियों में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रधान निर्वाचित हुए हैं।

किस पंचायत समिति में कौन बना प्रधान?

  • सवाई माधोपुर: सावित्री मीणा को 15 वोट मिले, भाजपा को 8 वोट।
  • खंडार: मयंक बैरवा को 16 वोट मिले, भाजपा को 7 वोट।
  • चौथ का बरवाड़ा: शंकर बोकण को 14 वोट मिले, भाजपा को 6 वोट।
  • मलारना डूंगर: कुसुम बैरवा को 16 वोट मिले, भाजपा को 1 वोट।
  • बौंली: मौसमी मीणा को 11 वोट मिले, भाजपा को 4 वोट।
  • गंगापुर सिटी: राजेश सैनी को 19 वोट मिले, भाजपा को 4 वोट।
  • वजीरपुर: बृजबाई को 10 वोट मिले, भाजपा को 5 वोट।
  • बामनवास: मुकेशी मीणा को 14 वोट मिले, भाजपा को 6 वोट।

आठों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

सवाई माधोपुर जिले में कांग्रेस ने सभी आठ पंचायत समितियों में प्रधान पद जीतकर एकतरफा प्रदर्शन किया है। चुनाव परिणामों ने जिले में कांग्रेस की मजबूत राजनीतिक स्थिति को दर्शाया है। वहीं भाजपा को किसी भी पंचायत समिति में प्रधान पद हासिल नहीं हुआ। इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version