बच्चों की कल्पना और संवेदना को मंच देना समाज की सबसे बड़ी सेवा 

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन द्वारा ‘संगिनी स्टोरी फेस्ट’ का सफल आयोजन

भीलवाड़ा  – सेवा सप्ताह के अंतर्गत संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नं. 5, चारभुजा मंदिर के पीछे, दांथल में ‘संगिनी स्टोरी फेस्ट – थोड़ा बादल, थोड़ा पानी, एक कहानी बच्चों की ज़ुबानी’ का भव्य आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की कहानियों, उत्साह और मुस्कान से गूंज उठा।

अध्यक्षा पुष्पा गोखरू ने अपने संबोधन में कहा –

“बच्चों की कल्पना और संवेदना को मंच देना समाज की सबसे बड़ी सेवा है।
मन में आने वाले विचारों को निडर होकर व्यक्त करें और कुछ नया करने का प्रयास करें।”

उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और प्रायोजकों कविता चीपड़ एवं  संगीता चौरड़िया का विशेष आभार व्यक्त किया।


कहानी प्रतियोगिता के परिणाम

निर्णायक मंडल: संगीता चौरड़िया,   रजनी बापना

  • प्रथम: कविता वैष्णव

  • द्वितीय: देवकुशन गाडरी

  • तृतीय: नारायण

  • सांत्वना: सपना वैष्णव, पूजा जाट, पिंकी जाट, अंजू, पिंकी


राखी बनाने की प्रतियोगिता

बच्चों ने अपनी बनाई सुंदर राखियाँ संगिनी बहनों को बांधकर भाईचारे और स्नेह का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।


गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मनीषा खजांची, शकुन्तला संखला, सोनल मेहता, अरुणा पोखरनाजूली सूर्या सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन चंदा गोस्वामी ने किया, जबकि प्रधानाचार्य आशा मेहता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here