लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां: पादूकलां में हुई झमाझम बारिश ने ग्रामीणों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी। बारिश इतनी तेज हुई कि गांव-गांव के रास्ते और सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी दिखाई देने लगीं।
भारी जलभराव के कारण ट्रैक्टर, बाइक और साइकिल तक पानी में फंसते नजर आए। लोग जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से गुजरने को मजबूर हुए।
जहां यह बारिश लोगों को सावन की झड़ी की याद दिला रही थी, वहीं किसानों और आमजन के लिए राहत कम और आफत ज्यादा साबित हुई। सड़कें जलमग्न होने से आवागमन मुश्किल हो गया और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई।
