Home latest रेसला ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पिचकिया ने उपप्राचार्य पद का कार्यभार संभाला

रेसला ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पिचकिया ने उपप्राचार्य पद का कार्यभार संभाला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

 

पादूकलां: शिक्षा जगत के लिए यह दिन विशेष रहा, जब रेसला ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर पिचकिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बग्गड़ में उपप्राचार्य पद का विधिवत कार्यभार संभाला। व्याख्याता से पदोन्नत होकर उपप्राचार्य बनने पर विद्यालय परिसर में साथियों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षकों और ग्रामीणों ने पिचकिया को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा

सेवानिवृत्त भामाशाह शिक्षक हनुमान प्रसाद राव ने पिचकिया को शिक्षा के प्रति उनके समर्पित व्यक्तित्व के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए। उन्होंने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की शुभकामना भी दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप प्रजापत ने औपचारिक रूप से उपप्राचार्य पद का पदभार ग्रहण करवाया और विश्वास जताया कि पिचकिया के नेतृत्व में विद्यालय को नई दिशा और उन्नति मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने समारोह को और भी भव्य बना दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version