लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीकानेर। (विजय कपूर) बारहगुवाड़ बस्ती में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बस्ती पालक जुगल किशोर पुरोहित ने सम्मेलन से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य, समाज की एकता तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु गजानंद पुरोहित, राजकुमार आचार्य, श्याम जी जोशी, शिवकुमार जी व्यास, अनिल जी हर्ष एवं संजय शर्मा कार्यकर्ताओं के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बारहगुवाड़ बस्ती के हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और हिंदू समाज में जागरूकता, संगठन और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।
हिंदू सम्मेलन का विवरण:
-
स्थान: जोशी बागेची
-
तारीख: 18 जनवरी, 2026
-
समय: शाम 4:30 बजे
