लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर, मेड़ता सिटी । इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागौर की ओर से सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को 21 कम्बलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेड़ता रोड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस चेयरमैन रामप्रकाश मिर्धा, सह-सचिव जस्साराम धोलिया, सदस्य सुखवीर डिडेल और सीताराम ताड़ा ने कम्बल जरूरतमंदों को वितरित किए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि रामनिवास लटियाल, मेड़ता रोड कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष धर्मवीर लटियाल, बाबूलाल कसवा सहित चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुभाष, मनीराम और राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
