अवैध खनन ,वन विभाग की कार्रवाई, पत्थर ब्लॉकों से भरा ट्रैक्टर जब्त

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

डीएफओ बी. चेतन कुमार के निर्देशन में बाड़ी क्षेत्र में हुई कार्रवाई

धौलपुर।
जिला मुख्यालय धौलपुर में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीएफओ बी. चेतन कुमार के निर्देशन में मंगलवार को गश्ती दल ने बाड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर ब्लॉकों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।

सूत्रों के अनुसार, गश्ती के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने बाड़ी नाका सदर के पास दबिश दी। यहां से अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर को रेंज कार्यालय बाड़ी में खड़ा कराया गया है।


कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई के दौरान गश्ती दल प्रभारी रेंजर नीतेश जोशी, हंसराज गुर्जर, महावीर शर्मा सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही।

वन विभाग का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here