लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
कंचन देवी कॉलेज में संचालित कंचन देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा कंचन देवी कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर साइंस में फ्रेशर्स डे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज की संस्कृति एवं वातावरण से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत चेयरपर्सन शिखा भदादा के कर-आशीर्वाद और प्रेरक संदेश के साथ हुई। इसके बाद डायरेक्टर नवीन भदादा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया और शुभकामनाएँ दीं।
प्रिंसिपल डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि कॉलेज हमेशा विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कॉलेज के नियमों का पालन करते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
फ्रेशर्स डे में विभिन्न श्रेणियों में चयन किया गया:
-
बी.एड विभाग:
-
मिस्टर फ्रेशर: सात्विक शर्मा
-
मिस फ्रेशर: नंदिनी सिसोदिया
-
-
कंप्यूटर साइंस कॉलेज:
-
मिस्टर फ्रेशर: मोहम्मद शाफीन
-
मिस फ्रेशर: फिज़ा खान
-
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में गोविंद बलाई प्रथम रहे, जबकि सिंगल डांस में तनुश्री स्वर्णकार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल डॉ. शबनम कायमखानी तथा सभी व्याख्याता उपस्थित रहे। समापन पर विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



















































