अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ को लेकर बैठक

0
186
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को समृद्ध करने के लिए कटिबद्ध:— मदन राठौड़

मोदी सरकार की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप मुस्लिम युवाओं के लिए मील का पत्थर होगा साबित :— जमाल सिद्दीकी

मुस्लिम युवाओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ करना चाहिए कार्य :— हमीद खान मेव

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ कार्यक्रक को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश का सर्वागिण विकास तब ही होगा, जब देश का प्रत्येक वर्ग सुखी रहे, समृद्ध रहे और मजबूत रहे। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, ​सबका विकास और सबके कल्याण की नीति पर कार्य कर रहे है। पीएम मोदी ने आवास, चिकित्सा, मुद्रा योजना सहित तमाम योजनाओं को शुरू करने के पीछे समाज का सर्वागिण विकास करना है। अल्पसंख्यक समाज को इन योजनाओं से जुड़ना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरतंर मुस्लिम युवाओं को आगे बढ़ा रहे

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरतंर मुस्लिम युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहे है। मोदी सरकार की ओर से शुरू किया गया स्टार्टअप इस कड़ी में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हम सभी को नए स्टार्टअप में बढ़चढ़ कर भा​गीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारी सजगता से हम ‘डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0’ में हमारी उपस्थिति दर्ज करा सकते है। इस अवार्ड के लिए पूरे राजस्थान प्रदेश में मुस्लिम युवाओं को जागरूक करके स्टार्टअप अभियान में भाग लेना चाहिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ तस्लीम बानो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिरोज खान, एम सादिक खान, पूर्व प्रदेश महामंत्री मुन्नवर खान, हिदायत खान, जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दूल अजीज, युवा उद्योगपति तालिब शेख, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री सहित सैंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोर्चा प्रदेश महामंत्री एमडी शेख ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here