अक्षय सेवा संस्था कि गर्मी कि प्रचण्डता को देखते हुए अनूठी पहल

0
54
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ओपीडी ब्लॉक में क़तार में खड़े मरीज़ों एवं परिजनों को पानी पिलाने का उठाया बिडा

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी अक्षय सेवा संस्था द्वारा महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ सर की प्रेरणा से हॉस्पिटल परिसर में जल सेवा की अनूठी पहल कि है। संस्था द्वारा प्रचंड गर्मी के चलते ओपीडी ब्लॉक में क़तार में खड़े मरीज़ों एवं परिजनों को वही पर जाकर लोटे, गिलास द्वारा पानी पिलाने का बिडा उठाया है। इस कार्य का शुभारम्भ मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक अरुण गौड़ सर द्वारा किया। इस दौरान डॉ वीरेंद्र, डॉ कपिल शर्मा, डॉ दिनेश बैरवा, डॉ ओंपी शर्मा भी उपस्थित थे।

अक्षय सेवा संस्था के अध्यक्ष पवन नागोरी ने बताया कि संस्था द्वारा लोटे, गिलास द्वारा क़तार में खड़े रोगी एवं परिजनों को घूम घूम कर पानी पिलाया जाएगा इस कार्य के लिये संस्था द्वारा दो महिला कर्मी अनुबंध पर लिये है। यह कार्य जुलाई माह के अंत तक चलाया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here