लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, भीलवाड़ा इकाई के आगामी दो वर्षों के लिए चुनाव संपन्न हुए। यह चुनाव परम पूज्या गुरुवरिया श्री गुणरंजना श्री जी महाराज की पावन निश्रा में आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया निवर्तमान अध्यक्ष उषा छाजेड़ की अध्यक्षता में पूरी हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
-
संरक्षक: उषा छाजेड़
-
अध्यक्ष: रूचि सुराणा
-
उपाध्यक्ष: रेणु महात्मा
-
मंत्री: नीलम गोलेच्छा
-
कोषाध्यक्ष: मनीषा पोखरणा
-
संगठन मंत्री: रेखा कोठारी
-
प्रचार प्रसार मंत्री: मोनिका गोखरू
कार्यकारिणी के गठन के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूज्या गुरुवरिया श्री गुणरंजना श्री जी महाराज द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन के सेवा और संस्कार के कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।


















































