अजीत तिवारी पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

0
99
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समिति की कार्यकारिणी की मीटिंग में पौष बडा कार्यक्रम, सदस्यता अभियान, गणतंत्र दिवस समारोह पर चर्चा
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी विकास समिति की कार्यकारिणी की मीटिंग रविवार को सामुदायिक केंद्र पार्क पत्रकार कॉलोनी मे आयोजित की गई। इस अवसर पर मीटिंग में अजीत तिवारी को सर्वसम्मति से पत्रकार कॉलोनी विकास समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा बैठक में पत्रकार कॉलोनी विकास समिति की नई कार्यकारिणी का शीघ्र पुर्नगठन करने और सदस्यता अभियान चलाने, अगले साल 11 जनवरी 2026 में पौष बडा कार्यक्रम का आयोजन करने और गणतंत्र दिवस समारोह मनाने का निर्णय किया गया।
बैठक शुरू होने से पहले पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार कानाराम कड़वा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्वाजलि दी गई। कार्यकारिणी की मीटिंग में पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के सरंक्षक श्याम सुंदर शर्मा, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अजीत तिवारी समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदयी, उपाध्यक्ष डाॅ जेपी गुप्ता, डाॅ एम एस मनराल, सलाहकार बी एस गुप्ता और कोषाध्यक्ष मदन जैन आदि मौजूद रहे।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here