अहमदाबाद में 30 को इनवेस्टर मीट, कृषि नवाचार और निवेश के नए अवसरों पर होगा मंथन

0
32
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026’ के तहत अहमदाबाद में 30 अप्रैल को इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा।

कृषि, एग्रीटेक और डेयरी सेक्टर पर फोकस

इस आयोजन में कृषि, एग्रीटेक, पशुपालन, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र में निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी। राज्य सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में तकनीक आधारित विकास और निवेश को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा होंगे। इसके अलावा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

नीति निर्माता और विशेषज्ञ देंगे सुझाव

कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी मंजू राजपाल तथा गुजरात सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव रमेश चंद मीणा भी अपने विचार साझा करेंगे।

निवेशकों के लिए वन-टू-वन बैठकें

इस इनवेस्टर मीट में नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच वन-टू-वन बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही “एनिमल हसबेंड्री, डेयरी और कोऑपरेटिव्स में अवसर” विषय पर विशेष पैनल चर्चा होगी।

कृषि क्षेत्र में नए अवसर

यह आयोजन राजस्थान में कृषि और एग्रीटेक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत एग्रीटेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here