Home latest अभिलाषा वुमेन वेलफेयर सोसाइटी ने एम आई रोड पर प्याऊ लगाई –...

अभिलाषा वुमेन वेलफेयर सोसाइटी ने एम आई रोड पर प्याऊ लगाई – 101 परिंडे भी बांटे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर, 26 अप्रेल। अभिलाषा वुमेन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आज यहाँ एम आई रोड स्थित शनि देव मंदिर के बाहर प्याऊ लगाई गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिल सकेजी। सोसाइटी द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें गए। इसके अलावा राहगीरों को भी परिंडे दिए गए। कुल मिलाकर 101 परिंडे बाँटे और गए।

सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ रमा माथुर ने बताया की भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए यह कदम उठाया गया है।सोसायटी के सदस्यों ने लोगों को भी परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

सोसाइटी की ओर से प्याऊ लगाने तथा पक्षियों के लिए परिंडे बाँटने का कार्य हर वर्ष किया जाता है। इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य पदाधिकारी डॉ अंटू सक्सेना, कल्पना माथुर, जया कल्ला और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version