Home latest ब्राह्मण रत्न सम्मान से हुई सम्मानित प्रदेश की 70 प्रतिभाएं

ब्राह्मण रत्न सम्मान से हुई सम्मानित प्रदेश की 70 प्रतिभाएं

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

ब्राह्मण अपने संस्कार के बल पर आगे बढ़े – मंजू शर्मा
ब्राह्मण सबके हित की बात करता है – पं. सुरेश मिश्रा

जयपुर । ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। ये विचार आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘‘ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहे।

इस अवसर पर समारोह के अध्यक्षता करते हुये सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड़ रहा है। उसे भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढे़गा तो देश में सामाजिक समरसता बढे़गी और परशुरामजी के बताये हुए रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए।

इस अवसर पर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज हित में आरक्षण की एक लम्बी लड़ाई लड़ी है जिसमें सफलता प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर दोनों विधायकों ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को रचनात्मक कार्यो की तरफ बढ़ना चाहिए।

राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए परशुराम जी के विषय में अज्ञानता वश कई विभेद पड़े है उन्हें दूर करना चाहिए।

इस अवसर पर एडवोकेट एच.सी. गणेशिया ने ब्राह्मण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार प्रकट किये। सर्व ब्राह्मण महासभा की पूरे देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जयपुर शहर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि हम समाज हित में सदैव सक्रिय रहेंगे और समाज को दिशा देने वाली कई योजनाओं पर आने वाले 1 माह में कार्य प्रारम्भ कर देंगे।

इस अवसर पर आई.ए.एस. अधिकारी डाॅ. नीतीश शर्मा, ईएचसीसी हाॅस्पिटल की एसोसिएट डायरेक्टर डाॅ. अनिल कुमार शर्मा, आर.ए.एस. अधिकारी डाॅ. दीप्ति प्रभा शर्मा, बीकानेर एस.पी. श्री संजय शर्मा, पीएचईडी विभाग की अधिशाषी अभियंता एवं तकनीकी सहायक  अनुसूया तिवाड़ी, संत  संतोष सागर जी महाराज, द फर्न मैरियट रणथंभौर के चैयरमेन  गोविन्द शुक्ला, ओम शिव तीर्थ यात्रा के डायरेक्टर  श्याम सुन्दर चतुर्वेदी, आर.ए.एस. अधिकारी उपेन्द्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर निगम से सेवानिवृत्त कमिश्नर  राजीव शर्मा, आर.ए.एस. अधिकारी  अंजू शर्मा, सीनियर आर.ए.एस. अधिकारी  रविन्द्र शर्मा, सवाई माधोपुर सीएमएचओ डाॅ. अनिल जैमिनी, मोहनलाल सुखाड़िया काॅलेज के प्रोफेसर  कुंजन आचार्य एवं डाॅ. नीरज शर्मा, एस.एस. जैन महिला काॅलेज की सहायक आचार्य डाॅ. उषा शर्मा, एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड जी.एम.  आयुष दाधीच, आजतक न्यूज चैनल के पत्रकार  विशाल शर्मा, राजस्थान पत्रिका के पत्रकार  धीरज शर्मा, फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल की रिपोर्टर सुश्री देवयानी व्यास, संगीत रचनाकार पंडित आलोक भट्ट, लेखिका एवं कवयित्री डाॅ. मंजुलता भट्ट, डाॅ. हिमानी शर्मा, डाॅ. अनिल नायर,  चितवन व्यास,  धमेन्द्र कुमार शर्मा,  लक्षिता जोशी,  उपेन्द्र अवस्थी, डाॅ. तरूण व्यास, डाॅं. हरीश कुमार शर्मा, डाॅ. प्रेरणा शर्मा,  केशव शर्मा,  अशोक कुमार शर्मा, डाॅ. राजेश कुमार शर्मा,  संजीव शर्मा, डाॅ. अखिलेश शर्मा, डाॅ. कृष्ण हरि शर्मा, पंडित दिलीप के. अवस्थी, डाॅ. दुष्यंत शुक्ला,  राजेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, पंडित अरूण कुमार शर्मा, मधु शर्मा, सुश्री सलोनी खांडल,  जितेन्द्र बोहरा, डाॅ. संतोष खांडल, डाॅ. मोनिका शर्मा, नारायण लाल रावल , दुर्गाशंकर शर्मा,  ज्ञानेन्द्र कुमार श्रोतिय, जयप्रकाश शर्मा,  अशोक टाइगर, पंडित गोपाल लाल शर्मा, नाथुरलाल शर्मा,  नीरजा शर्मा,  आत्म प्रकाश शर्मा,  गोविन्द मोहनलाल सारस्वत,  रामकिशन अत्री,  मुरारी लाल शर्मा,  देवेन्द्र शर्मा,  लोकेश गौतम,  जितेन्द्र कटारा,  प्रदमोहन लवानिया,  आदित्य शर्मा,  निखिल शर्मा, सुश्री अक्षिता शर्मा,  सक्षम शर्मा,  शुभम शर्मा, चेतन व्यास को स्मृति चिन्ह, पशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष  दिनेश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष  अजय शर्मा, संगठन महामंत्री जयपुर शहर प्रविन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ  कमलेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयपुर शहर  बाबूलाल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  शैलेन्द्र शर्मा, संभाग अध्यक्ष जयपुर शहर  अनिल सारस्वत, युवा प्रदेश अध्यक्ष  गब्बर कटारा, युवा संभाग अध्यक्ष  दिनेश शर्मा ने अतिथियों का माला अर्पण, दुपटटा व साफा पहनाकर कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के अन्त में सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष  दिनेश शर्मा ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा की। साथ ही जयपुर शहर अध्यक्ष  अजय शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समाज के सैंकड़ो विप्र बंधु उपस्थित हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version