53 लाख की चोरी का खुलासा, जेवरात व नकदी बरामद

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मेड़ता सिटी | प्रदीप कुमार डागा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में मेड़ता सिटी पुलिस ने ग्राम डांगावास में हुई लगभग 53 लाख रुपये की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोपी राकेश सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे एवं निशानदेही से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों हरदीप संधु एवं सनी माली तथा आरोपी राकेश सोनी की निशानदेही पर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

बरामद आभूषणों में सोने का टेवटा, झुमर जोड़ी, रकड़ी सेट, कंठी, पुणचे की जोड़ी, मंगलसूत्र, दो चैन, तीन अंगूठियां तथा चांदी की चार जोड़ी पायजेब शामिल हैं।

गौरतलब है कि अज्ञात बदमाशों ने 27 मई 2026 को ग्राम डांगावास में एक मकान से लगभग 53 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली थी। अब तीसरे आरोपी राकेश सोनी की गिरफ्तारी के साथ मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

मेड़ता सिटी थाना पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी एवं सराहनीय कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों एवं चोरी के नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here