5 वीं व 8 वीं का शत प्रतिशत रहा परिणाम

0
194
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बच्चों को ट्रॉफी और तिलक लगाकर किया सम्मानित

रिपोर्टर मनीष पारीक

नावां सिटी। सीकर रोड स्थित 7 डेज स्मार्ट अकैडमी में कक्षा पांचवी और आठवीं के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम की खुशी में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई और तिलक कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही मुंह मीठा भी करवाया गया।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थी:
पांचवी कक्षा से सात्विक,प्रकुल,नरेंद्र, दीक्षिता, हर्षवर्धन, हिना, इनाया,खुशी
लोकेश, रिषिका उर्जित
आठवीं कक्षा से लविश,भारती,विष्णु,दिशा
दिव्यवीर,अभीशु

विद्यालय की प्रबंध निदेशक लक्की गौड ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करें।

गुरु पूर्णिमा पर सम्मान:-
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने गुरु की महत्ता के बारे में बताया और उनका सम्मान किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गीतिका, मधु, सरोज, जय श्री, यमिता, दीपिका, लता, बबीता, महिमा, हरीश और रणवीर सर शामिल हैं।

यह आयोजन न केवल बच्चों की सफलता का जश्न मनाने के लिए था, बल्कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए भी था ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here