40 बेटरियाँ चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

0
60
- Advertisement -

भिवाड़ी। राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता कोटकासीम थाना क्षेत्र के बीबीरानी मे संचालित पी जी कॉलेज से 22 फ़रवरी को चोरी हुई 40 बैटरियों के मामले मे खुलाशा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस मामले मे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोटकासिम थानाधिकारी नन्दलाल सिंह जांगिड़ ने बताया कि बीबीरानी मे स्थित पी जी कॉलेज के सहायक कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने गत 22 फ़रवरी को मामला दर्ज करवाया था कि कॉलेज परिसर मे संचालित 40 किलोवाट के सोलर पैनल की 40 बेटरियाँ कमरा नंबर 9 से चोरी हो गई है। बदमाश कमरा की बाहर की खिड़की तोड़कर बेटरियों को चोरी कर ले गये है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्परता से आरोपियों की तलाश की। इस मामले मे गहनता से से जांच करते हुए कोटकासिम पुलिस ने बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तिज़ारा के बेरला के रहने वाले इरशाद पुत्र शफी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कुछ बेटरियाँ भी बरामद की गई है। अब पुलिस आरोपी से बैटरियों को खरीदने वाले कबाड़ी के बारे मे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही इस मामले मे लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here