सड़क हादसे ससुर व पुत्र वधू की मौत

0
65
- Advertisement -

बहु पूजा यादव को परीक्षा दिलाने ले जाते समय हुआ हादसा

कोटपूतली, बानसूर। योगेश शर्मा रिपोर्टर

बानसूर में भीषण सड़क हादसे ससुर व पुत्र वधू की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ससुर सुभाष यादव पुत्र वधू पूजा यादव को बाइक से लेकर बीएड परीक्षा का फाइनल एग्जाम दिलाने भीटेढ़ा कॉलेज जा रहे थे।

घर के बाहर निकलते ही हरसोरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ,जिसमें ससुर व पुत्र वधू की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना हरसोरा के मजरा गांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई । हरसौरा सीएचसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपूर्द किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here