लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शहीद परिवारों को समर्पित रहेगा आयोजन, 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
नवीन कुमावत |
किशनगढ़ रेनवाल। पंखुड़ी फाउंडेशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को माहेश्वरी भवन धर्मशाला में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह इस वर्ष शहीदों के परिवारों को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन बड़ा मंदिर में महंत डॉ. जुगलकिशोर शरण जी महाराज के सान्निध्य में किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मिकी एवं महामंत्री बनवारी लाल प्रजापत ने बताया कि समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने सर्व समाज से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर द्वारका प्रसाद वाल्मिकी, लक्ष्मीकांत तोतला, पीयूष खटनावलिया, महेश शर्मा ‘बाबा’, सुवालाल वर्मा, योगेंद्र मिश्रा, राजेश रावत, कमल शर्मा, कैलाश व्यास, दीपक दाधीच, कन्हैयालाल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














































