सद्दाम गोपालक बनकर करता था पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी

0
81
- Advertisement -

श्री गंगानगर , श्रीकरणपुर। (भीम सिंह रिपोर्टर ) बॉर्डर इलाके से पकड़े गए नशीले पदार्थों के तस्कर सद्दाम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह गोपालक के रूप में काम करता है ।गाय चराते चराते वह बॉर्डर के आसपास आराम से चला जाता है। उस पर कोई शक भी नहीं करता। इसलिए वह पाकिस्तान बॉर्डर से आने वाले नशीले पदार्थ जिसमें हेरोइन, डोडा पोस्त, अफीम आदि की आसानी से तस्करी कर लेता है। इसके बदले से मोटा कमीशन मिलता है ।सद्दाम ने स्वीकार किया कि 1 साल पहले बॉर्डर क्षेत्र में गाय चराने के बहाने उसने पहली बार पाकिस्तान से आई हेरोइन के खेप ली थी। 400 ग्राम हेरोइन गंगानगर के तस्करण को बेचकर उसे लाखों रुपए की नदी मिली थी ।पुलिस आरोपी से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उसका नेटवर्क कहां-कहां फैला हुआ है। इसकी भी तस्दीक कर रही है। केसर सिंहपुर के सीओ जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आरोपी से अभी और भी खुलासे हो सकते हैं।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here