Home rajasthan रीको ऑफिस पर ,विद्युत विभाग के खिलाफ घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का...

रीको ऑफिस पर ,विद्युत विभाग के खिलाफ घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का धरना जारी

0

उधोगों में विद्युत कटौती की समस्या को लेकर दे रहे धरना

नीमराना ।(सुनील मेघवाल सीनियर रिपोर्टर ) शाहजहांपुर के रीको ऑफिस पर आज सोमवार सुबह 11बजे घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के द्वारा विद्युत कटौती बंद करने एवं 220केवी सब स्टेशन की मांग को लेकर धरना जारी है।घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी ने बताया कि घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने पूर्व में 25 जून को शाहजहांपुर रीको कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था कि उस समय विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सात दिवस में समस्या के हल का आश्वासन भी दिया था लेकिन 20 दिन बाद भी हालत जस के तस बने हुए हैं।महासचिव राजा सोनी ने बताया कि धरने के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सभी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। जब तक रीको एमडी एवं जेवीवीएनएल एमडी मौके पर आकर ठोस कोई आश्वासन नहीं देते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।धरने की सूचना पर नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा, कोटपुतली बहरोड जिले के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता ने भी समस्या का समाधान जल्द करने को लेकर आश्वासन दिया लेकिन औद्योगिक संगठन के लोग जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रखने की बात कही।

इस अवसर पर घिलौट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी,प्रेम शर्मा,अंकुर,प्रमोद नेहरा, मंगल राम,अनुराग बंसल, पंकज जैन, पंकज साहनी, नरेंद्र सैनी, सुरेश यादव सहित काफी संख्या में विभिन्न कंपनियों के श्रमिक एवं प्रतिनिधि धरने पर मौजूद हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version