लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हर महीने की 1 तारीख को दुकानें रहेंगी बंद
उनियारा ((दुर्योधन मयंक)। कस्बे के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों ने व्यापारिक एकता और आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में पहल करते हुए ‘उनियारा रेडीमेड व्यापार संघ’ का गठन किया है। इस संबंध में रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों की बैठक रघुनाथ जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नए संगठन का गठन किया और व्यापारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में सभी व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए निर्णय लिया कि अब प्रत्येक महीने की 1 तारीख को उनियारा कस्बे के सभी रेडीमेड प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहेंगे। व्यापारियों ने बताया कि यह निर्णय संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने नए संघ के गठन पर खुशी जताई और भविष्य में एकजुट होकर व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से विनोद जैन, शिवरतन कुशवाह, विष्णु सिंह, नितिन ठाड़ा, आयुष जैन, आशीष सुवालका, जय भगवान कुशवाहा, विष्णु सैनी, जीतराम चौधरी, अंकित शर्मा, रामरेश मीणा, रवींद्र मीणा, सद्दाम खान, तोहिद खान, विजेंद्र सैनी, गोलू मीणा, दिनेश मीणा और गौतम सुवालका सहित बड़ी संख्या में रेडीमेड व्यापारी उपस्थित रहे।
