लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तलवली विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित
गंगधार (झालावाड़)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तलवली में विद्या देवी जोशी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह के दौरान प्रधान अध्यापिका आशा मेहरा ने विद्या देवी जोशी को सम्मान स्वरूप प्रधानाचार्य की कुर्सी पर बिठाया और रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाकर उनके सेवाकाल को यादगार बनाया।
इस अवसर पर व्याख्याता पद पर उन्नत हुए राजेंद्र प्रकाश शर्मा का भी सम्मान किया गया। वहीं अध्यापक रविंद्र सेन और बलराम के स्थानांतरण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षिका विद्या देवी जोशी के कार्यकाल और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।