विधुत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा, पार्षदों और अधिशासी अभियंता ने किया प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण

0
77
- Advertisement -

जयपुर। ( लोक टुडे संवाददाता) मालवीय नगर जोन नगर निगम ग्रेटर जयपुर के वार्ड न 148 में विधुत समिति अध्यक्ष हरीश शर्मा, पार्षद अशोक बोहरा एवं स्थानीय पार्षद महेश सैनी , प्रदीप कुमार शर्मा अधिशासी अभियंता विधुत और विकाश शर्मा सहायक अभियंता विधुत के साथ रोड लाइटों का निरीक्षण किया। खासतौर पर जयपुर शहर में मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है ।इस दौरान में गणेश मंदिर, बिरला मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर लाइटिंग अच्छी हो इसको लेकर चर्चा की गई और मौका मुआयना किया गया। हरीश शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसलिए गणेश मंदिर के आसपास के सभी रास्तों पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था हो ,जिससे लोगों को परेशान नहीं हो ।

गणेश मंदिर के आसपास क्षेत्र में पुरानी रोड लाइटो के स्थान पर नयी एलईडी लाइट लगाने,फ्यूज़ बॉक्स,पेनल,केबिल जॉइंट्स इत्यादि पर टेप्पिंग व एम-सील पुट्टी करवाने हेतु सहायक अभियंता विधुत को निर्देशित किया गया। साथ ही निरीक्षण दौरान सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता विधुत उपस्थित नहीं होने पर फटकार लगाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here