गंगापुर सिटी (अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता) गंगापुर सिटी क के वजीरपुर उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आज जमकर बारिश हुई। सेवा गांव में बारिश का दौर दो-तीन घंटे लगातार चला। बारिश से खेत जलमग्न हो गए तो कई घरों की दहलीज तक पानी पहुंच गया। इतना ही नहीं मकान की छतो पर भी आधा फीट तक पानी भर गया छतो से पानी को बाहर निकालने के लिए भी लोग घंटो तक छतो पर डटे रहे। बारिश में रास्ते जलमग्न हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लेकिन अच्छी बरसात से किसानों के चेहरे खिल ऊठे, वहीं मौसम सुहावना होने पर क्षेत्र वासियों को गर्मी और तेज उमस से बड़ी राहत मिली वहीं सेवा गांव के निवासी किसान गुट्टी लाल मीणा ने कहना है की अच्छी बारिश से फसलों को जीवन दान मिला है और क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया है भीषण गर्मी के दौरान पहाड़ी इलाकों व वन क्षेत्रों में झुलसे पेड़ पौधों को संजीवनी मिली है ऐसे में पेड़ पौधे फिर से हरे भरे होने लगे है लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।
