Home rajasthan छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर...

छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

0

जालोर। सुरेश धवन वरिष्ठ संवाददाता प्रदेश भर में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। और छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने की मांग को लेकर आज जालोर के वीर वीरमदेव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आगे समस्त छात्र शक्ति ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र के नाम जिला कलेक्टर पूजा पार्थ को ज्ञापन।

इस दौरान छात्र नेता रूपेंद्रसिंह सामुजा ने बताया कि राजस्थान की सरकार संवेदनशील और पारदर्शिता के साथ हमेशा छात्रहितों के साथ में अग्रणी रही और इसी दिशा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में आने वाले आगामी अगस्त माह में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करके छात्र हित के लिए बड़ा फैसला करें।

साथ ही कहा की विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र संघ प्रतिनिधियों का चुनाव आवश्यक है। जिनकी वजह से छात्रों की समस्या का समाधान छात्र प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। ऐसे में सरकार संवेदनशीलता का परिचय दिखाते हुए छात्र संघ चुनाव बहाल करें। इस मौके पर महाविद्यालय की छात्रा मनीषा कंवर ने बताया की छात्र राजनीति काफी महत्वपूर्ण होती है। आने वाले समय में मुख्य राजनीति में छात्रों का भविष्य इसी से तय होता है। इसके साथ ही प्रवेश और परीक्षाओं के समय विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा समस्या होती है। ऐसे में उन समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र प्रतिनिधियों के पास पहुँचते है। क्योंकी उनको यकीन होता है। की छात्र नेता पदाधिकारी ही उसकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। परन्तु पिछले साल चुनाव नहीं होने के चलते विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकते है। और उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version