राष्ट्रीय लोक अदालत मैं मिली बड़ी संख्या में लोगों को राहत

0
220
- Advertisement -

जोधपुर। दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ प्रदेश भर में आज साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान हाई कोर्ट में जस्टिस रेखा बोराणा ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राजस्थान हाई कोर्ट में पांच बैंचो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 3000 राजनामें योग्य प्रकरणों को चिन्हित किया गया है ।जस्टिस रेखा बोराणा जस्टिस कुलदीप माथुर जस्टिस डॉक्टर नूपुर भाटी जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की पांच बैंचो का गठन हुआ है ,जिसमें राजनामें योग्य प्रकरणों पर आपसी सुलह से मुकदमा का निस्तारण करवाया जाएगा। शुभारंभ के मौके पर जस्टिस रेखा बोराणा ने कहा कि यहां केवल दो पक्ष हैं और ना हार ना जीत केवल मुकदमा का आपसी सुलह से निस्तारण करवाना उद्देश्य रहेगा।

इसके साथ ही अधीनस्थ अदालतों में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्री लिटिगेशन और लिटिगेशन संबंधी मुकदमों का आपसी समझौते से निस्तारण करवाया जाएगा। जिसमें 9 बैंचो का गठन किया गया है ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here