राजस्व मंत्री ने शिलान्यास के मौके पर कॉग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

0
108
- Advertisement -

नावां सिटी। – (मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर ) डीडवाना जिले के नावा के ग्राम खारिया में आज राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी ने राजकीय विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास किया।इस दौरान विधिवत सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खारिया सरपंच देवीलाल दादरवाल ने बताया कि ग्राम के भामाशाह मोहनलाल दादरवाल व उदय सिंह खारिया द्वारा विद्यालय के बच्चो की सुविधा हेतु कक्षा कक्षो का निर्माण करवाया जाएगा। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने भामाशाहों का सम्मान कर अभिनन्द किया। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान पाने उदबोधन में कॉंग्रेस पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में जमकर घोटाले व भ्रष्टाचार हुए हैं, जिनकी बानगी नावां विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम देखी जा सकती है। कहा कि प्रजातंत्र में सुधार की जरूरत है ,जादू की छड़ी घुमा दी और हो गया काम ये सब नही होगा अब,जो भी कार्य होगा तरीके से होगा ,जिसमें समय लगेगा। गत सरकार के राज में जो भी कार्य हुए है वे बिना नाप चोक सहित बिना ड्राईंग के किए गए है ,बिना सोचे समझे पाइप की लाइन ,सीवरेज लाइन डाली गई व कार्य भी समय से पूर्ण नही किया गया जिसका खामियाजा जनता को परेशानिया के साथ भुगतना पड़ा है।

अब हमारी सरकार उन कार्यो की समीक्षा करते हुए आमजनता के कार्यो को तरीके से करवाकर राहत प्रदान करेगी उसमे थोड़ा समय लगेगा। मंत्री विजय सिंह चौधरी ने आमजनता को अनुसाशीत तरीके से व ईमानदारी से कार्य करने का विस्वाश दिलाया । चौधरी ने कहा कि राजस्थान के प्रथम बजट में नावां क्षेत्र को काफी सौगाते मिली है जिसका यहां की जनता को फायदा मिलेगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों सहित ग्राम के गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनका खारिया सरपंच दादरवाल ने आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here