मित्रपुरा थाने में हुई सीएलजी की बैठक

0
84
- Advertisement -

मित्रपुरा,सवाई माधोपुर।( नरेन्द्र सिंह रिपोर्टर मित्रपुरा थाना में शनिवार को सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक मित्रपुरा थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में हुई ।
थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी त्योहार गणेश चतुर्थी, जलझूलनी एकादशी, मुहर्रम, अनंत चतुर्दशी आदि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया और वर्तमान में बढ़ती हुई ऑनलाइन ठगी के तरीकों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहने की अपील की। वही सीएलजी सदस्यों को सोशल मीडिया पर त्यौहारों के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जाने वाले भड़काऊ पोस्ट के बारे में सतर्क रहने को कहा। और त्यौहार सद्भाव हर्षोउल्लास और खुशी के साथ मनाएं।

सोशल मीडिया फेसबुक आदि से बच्चों को दूर रखने के लिए कहा ,घरों में सुरक्षा व सावधानी को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने व तेज आवाज लाउडस्पीकर न चलाने आदि बातो पर चर्चा की।
इस दौरान बैठक में एएसआई बत्तीलाल मीना, हेड कांस्टेबल फखरूद्दीन खान, कॉस्टेबल गोपाल सिंह,कैलाश प्रजापत,सीताराम चौधरी व भाजपा युवा नेता चन्द्रभान सिंह,अनीप , मजिद मास्टर,लक्ष्मीनारायण चौधरी,हनुमान सैन,संजय शर्मा, धीरज महेश्वरी व सीएलजी सदस्य फैलीराम मीना,मुकेश सैनी बोरखेड़ा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here