
जोधपुर। दयाल सिंह सांखला वरिष्ठ संवाददाता कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में विरोध कर रहे मेडिकल कॉलेज पर हमला करने के विरोध में जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज, एम्स जोधपुर, सेवारत शिक्षकों के साथ नर्सिंग कर्मियों में कार्य बहिष्कार कर आज विरोध प्रदर्शन किया। मेडिकल कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल से शहर के मुख्य सड़कों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई इस रैली में मेडिकल फर्टिलिटी के चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, रेजिडेंट डॉक्टर के साथ अन्य कर्मचारियों ने हाथ में पोस्टर और मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रतिकात्मक विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन करते हुए मेडिकल फर्टिलिटी के लोगों ने मांग की की रेप पीड़िता के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, इसके साथ ही मेडिकल एवं पैरामेडिकल के लिए केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाने और अस्पताल में डॉक्टरों को उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाने इन सभी मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री के नाम विरोध प्रदर्शन के बाद ज्ञापन भी सोपा गया।



















































