बाल कल्याण समिति नागौर अध्यक्ष सोनी ने अजमेर रेंज आईजी से की मुलाकात

0
137
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां, नागौर। ( राकेश शर्मा) पादूकलां। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ नागौर अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने गुरुवार को नव पदस्थापित अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात की। अजमेर रेंज कार्यालय पर हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नागौर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने रेंज आईजी औम प्रकाश से बाल जागरूकता, बाल अधिकार जागृति एवं बाल हितों व संरक्षण सहित कई विषयों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान नागौर जिले भर के प्रकरणों को लेकर बाल कल्याण एवं बालको के विषयों पर फीडबैक दिया। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष डॉ सोनी ने मीडिया को रूबरू होते हुए बताया कि बालकों के प्रकरणों की जांच, सुनवाई एवं निपदान को लेकर नागौर किशोर न्याय बोर्ड सदैव तत्पर रहा है। वहीं इस समीक्षा बैठक के दौरान नागौर जिले भर में होटलों, ढाबों, चाय की थडी़ , भवन व बिल्डिंग निर्माण एवं रेलवे व सड़क निर्माण कार्यों के दौरान बालश्रम नहीं कराने को लेकर समय समय पर लगातार फिल्ड में रहकर संबंधित दुकान मालिक, होटल संचालक व कंस्ट्रक्शन ठेकेदारों तथा सभी प्रकार के अभियंताओं जैसे एक्सईएन, एईन, जेईएन, जेटीओ व सुपरवाइजरों को लिखित में आदेश जारी किए गए हैं और यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। और डॉ सोनी ने बताया कि समय समय पर जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के सभी पुलिस थानों में संबंधित वृताधिकारियों व थाना अधिकारियों के सहयोग से सीएलजी बैठके आयोजित करके अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों के साथ भी बाल कल्याण व बाल संरक्षण संबंधित समीक्षाएं की जा रही है। इस दौरान अजमेर बाल श्रम एवं बाल कल्याण समिति सदस्य अरविंद मीणा भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here