पुलिस की हत्थे चढ़ा गोवंश तस्कर, 7 माह से था फरार

0
81
- Advertisement -

अजमेर,केकड़ी। (मदन लाल )केकड़ी सदर थाना पुलिस ने पिछले 7 माह से फरार चल रहे गोवंश तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अपराधियों की दर पकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में सदर थाना अधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सदर थाना अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि 22 जून 2023 को भीमरावास गांव में एक सूने ट्रक में अवैध गोवंश भरा हुआ मिला। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक के विरुद्ध गोवंश अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। प्रकरण अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पिछले 7 माह से फरार चल रहे गोवंश तस्कर मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला सिटी कोतवाली थाना भैंसा पहाड़ मर्दादिन मोहल्ला निवासी 31 वर्षीय शाहरुख पुत्र सईद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर थाना अधिकारी भंवरलाल, कांस्टेबल लालाराम, विजय सिंह व साइबर सेल के रामराज शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here