Home crime पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम पर हमले के 4 आरोपी ...

पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम पर हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार

0

सरवाड़ (केकड़ी) मदनलाल आजाद रिपोर्टर केकड़ी जिले के बोराडा थाना पुलिस ने अवैध खनन करने एवं राज कार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
केकड़ी पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि एएसपी रामचंद्र सिंह, डीएसपी हर्षित शर्मा के सुपरविजन तथा बोराडा थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात रहे कि शुक्रवार रात खनिज विभाग व पुलिस टीम बोराडा थाना इलाके के देवरिया गांव में अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान अवैध खनन पाया गया। जांच के बाद खनिज विभाग और पुलिस टीम के लौटते समय 30-40 लोगों ने सड़क पर कांटे तथा पत्थर डालकर रास्ता जाम कर रख दिया। साथ ही टीम पर पत्थरों से हमला बोल दिया। जिसमें खनिज विभाग और पुलिस जवानों ने मौके से भाग कर जान बचाई थी। तथा गाड़ी के कांच टूट गया तथा क्षतिग्रस्त हो गई।
इस पर खनिज विभाग फोरमैन सतीश चौहान ने गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, भागचंद, मुकेश निवासी बलदेवपुरा, श्योजी उर्फ शैतान जाट निवासी सरवर सहित अन्य के खिलाफ बोराड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पर बोरदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पालचंद बागरिया, नारायण बागरिया, सुखलाल बागरिया एवं रामजीलाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम में थाना अधिकारी धर्मपाल सिंह मीणा, हेड कांस्टेबल शिवचरण, कांस्टेबल अरविंद, मुकेश, बसराम, रमेश, लालाराम, रामचरण आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version