Home politics छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

0

जोधपुर। ( दयाल सिंह सांखला ब्यूरो चीफ) छात्र संघ के चुनाव को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर जयनारायण विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के बाहर छात्रों ने प्रदर्शन किया।
छात्र नेता मोती सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कैंपस के बाहरी धरना देकर बैठक गए। छात्रों ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बंद हुए छात्र संघ चुनाव फिर से शुरू किए जाने चाहिए, क्योंकि छात्र राजनीति ही राजनीति की सीडी है। आज भी राजस्थान विधानसभा में दर्जनों नेता मंत्री ऐसे हैं जो छात्र संघ चुनाव से ही निकाल कर गए हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह राजस्थान में छात्र संघ चुनाव को बहाल करें ,जिससे छात्र शक्ति चुनाव के माध्यम से राजनीति की पाठशाला का ज्ञान अर्जित कर सके ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version