पायलट ने खेतड़ी में शहीद की प्रतिमा का अनावरण

0
98
- Advertisement -

झुंझुनूं । राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट झुंझुनूं के खेतड़ी के समीप टीबा गांव पहुंच गए है। जहां पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सचिन पायलट शहीद श्योराम गुर्जर के स्मारक पहुंचे। जहां पर उन्होंने शहीद को नमन करने के बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह, मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, नीमकाथाना विधायक एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश मोदी, विधायक इंद्राज गुर्जर, वेदप्रकाश सोलंकी समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस मौके पर सचिन पायलट ने शहीद वीरांगना को भी प्रणाम किया और पूरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। सचिन पायलट ने सभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here