
जयपुर। ( विशेष संवाददाता ) राजस्थान सरकार ने हाल ही में बजट सत्र के दौरान बजट में पत्रकारों के लिए की गई घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ,महासचिव योगेंद्र पंचोली ,पूर्व महासचिव रामेंद्र सोलंकी ,पूर्व महासचिव राजेश शर्मा ,सहित कई पत्रकार पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का माला और पुष्प कुछ बैठकर भेंट कर धन्यवाद और आभार जताया।

इस दौरान पत्रकारों मुख्यमंत्री को भजन लाल शर्मा को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जिसने पत्रकारों की अन्य मांगे भी रखी गई साथी पत्रकारों ने कहा कि बजट में जिस तरह से अपने पत्रकारों साहित्यकारों और डिजिटल मीडिया का ख्याल रखा है वह आने वाले समय में पत्रकारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी भरोसा दिलाया कि वे हमेशा पत्रकार और साहित्यकारों के हितों का ख्याल रखेंगे और हर संभव मदद करेंगे।इस इस दौरान भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ ,बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह शेखावत , सुनील कुमावत और अन्य साथी भी मौजूद रहे।












































