Home rajasthan नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का पड़ाव जारी

नहरी पानी की मांग को लेकर किसानों का पड़ाव जारी

0


केशवराय पाटन । ( लोकेश शर्मा रिपोर्टर )उपखंड क्षेत्र में फसलों के लिए नहरी जल प्रवाह की मांग को लेकर शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के तत्वाधान में किसानों ने खरीफ की फसलों में जल प्रवाह के लिए कोटा लालसोट मेगा हाईवे के किनारे रडी चड़ी गणेश मंदिर पर पड़ाव डाला हुआ है। प्रशासन ने संभागीय कोटा से बात करवाने का आश्वासन देने के बाद किसान मंदिर परिसर में रुके हुए हैं। वहीं किसानों ने पूर्व में 2 जुलाई तक नहरों में पानी नहीं छोड़ने पर ट्रैक्टर मार्च के साथ कोटा बैराज कूच करने का आह्वान किया था, किसान नेता दशरथ कुमार, गिरिराज गौतम, राम गोपाल मीणा, भंवर लाल सहित अन्य किसान नेताओं ने प्रशासन से कोटा बैराज से फसलों के लिए पानी छोड़ने की मांग की थी। वहीं व्रत अधिकारी आशीष भार्गव व उपखंड अधिकारी दीपक महावर सहित अन्य आला अधिकारियों ने किसानों की समझाइश की। संभागीय सीडी प्रशासन से किसानों की वार्ता करवाने का आश्वासन दिया पहले दोर की वार्ता मंगलवार देर शाम को हुई लेकिन वह बेनतीजा रही ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version