Home rajasthan ठेला नहीं हटाया तो चमड़ी उधेड़ दूंगा, बोलने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ठेला नहीं हटाया तो चमड़ी उधेड़ दूंगा, बोलने वाले पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

0
https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/07/VIDEO_8ef94c94-19d4-4632-9e54-11e1f4cf8f7d.mp4

बांदीकुई । (राजकुमार चतुर्वेदी सीनियर रिपोर्टर) खबर बंद खबर बांदीकुई से है। जहां रेलवे स्टेशन के बाहर चाय पानी का ठेला लगाने वाले दुकानदार के साथ स्थानीय दो पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर सामान फेंक दिया । बताया जा रहा है कि दो हेड कॉन्स्टेबल जवान सिंह और उमेश चौधरी ने दुकानदार से पानी की बोतल मांगी थी । दुकानदार ने जब पानी की बोतल के पैसे मांगे तो नाराज पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की ।यहां तक की एक पुलिस वाले ने कह दिया कि यदि ठेला नहीं हटाया तो तेरी चमड़ी उधेड़ दूंगा ।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब मामले की जानकारी स्थानीय विधायक को लगी तो विधायक ने एसपी से बात कर दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिए गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version