- Advertisement -

जोधपूर। (दयालसिंह साँखला वरिष्ठ संवाददाता) जोधपुर ओसियां विधायक भैराराम सियोल ने मारवाड़ के किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने हेतु ईआरसीपी की तर्ज पर डब्ल्यूआरसीपी लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा।
पत्र के माध्यम से सियोल ने राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए पश्चिमी राजस्थान के किसानों के उन्नयन के लिए नहरी पानी लाने की लंबित मांग को उठाते हुए डीपीआर बनाने के लिए सीएम से निर्देश प्रदान करने की मांग रखी है।
- Advertisement -


















































