जन्मदिन पर पौधे लगाकर दिया पार्षद ने हरियाला राजस्थान का संदेश

0
77
- Advertisement -

नावां सिटी। मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता इन दिनों केंद्र सरकार सहित प्रदेश की सरकारे भी आमजन को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आव्हान कर रही है। वही आजकल जन्मदिन ,वैवाहिक वर्षगांठ आदि आयोजनों के कार्यक्रम पर भी पौधे लगाए जा रहे है। शहर के वार्ड नम्बर 21 की पार्षद संजू देवी नागा ने अपना जन्म दिन अनोखे अंदाज में गौ शाला में एक किवंटल चारा गुड खिला कर और मंदिर परिसर में 5 पांच पौधो को लगाकर गोद लेकर मनाया ।

पार्षद ने गौमाता की सेवा के साथ साथ 5 पौधे लगाए और उनको गोद भी लिया है । पार्षद ने आमजन से भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान बनाने का आव्हान किया है। इस दौरान
कुमावत समाज अध्यक्ष सीताराम नागा, कानाराम जलांधरा, भोमाराम माचीवाल, तेजपाल पचेरिवाल, भंवर लाल सिहोटा, मुकेश योगी, शंकर सिहोटा, पार्वती देवी, आरती, मीरा, सीता, नीतू, विनीता, मनीषा, जेसिका, मोहन नागा,केशव नागा, मनीष दुबलदिया,नीरू पचेरिवाल, गोविंद सिहोटा, राजू नागा, आदि उपस्थित रहें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here