- Advertisement -

सवाई माधोपुर।( लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ) मध्यप्रदेश के चहेते शानदार व्यक्तित्व के धनी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय क्रषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सुबह ट्रेन से भोपाल से जयपुर जाते समय सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन ठहराव पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के द्वारा भिजवाई गई टाइगर की पेंटिंग भी उन्हें भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मीना से शिवराज सिंह चौहान की फोन पर बातचीत भी कराई । शिवराज सिंह चौहान का डॉक्टर मीणा ने राजस्थान आने पर स्वागत किया ।

- Advertisement -





















































