कचरे के ढेर पर शव रखकर ग्रामीणों ने , प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

0
126
- Advertisement -

 

कोटपूतली बहरोड जिला,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कचरे के ढेर पर फूटा आक्रोश, शव रखकर ग्रामीणों ने दिया धरना, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बदहाल सफाई व्यवस्था और कचरे के ढेरों से नाराज़ ग्रामीणों ने मृतक का शव कचरे के पास रखकर प्रदर्शन किया। गंदगी और बीमारियों के डर से त्रस्त जनता ने नगर परिषद की घोर लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी को जिम्मेदार ठहराया। प्रशासन की नींद तब खुली जब तहसीलदार रामधन गुर्जर मौके पर पहुंचे और तत्काल सफाई शुरू करवाई। आष्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया, लेकिन जनता का गुस्सा प्रशासन के प्रति अब भी चरम पर है। हालात नहीं सुधरे तो जल्द बड़ा आंदोलन तय माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here