अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी को टिकट नहीं, 15 उम्मीदवार घोषित

0
86
- Advertisement -

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा के लिए 15 उम्मीदवारों की सूची और जारी कर दी है। भाजपा की सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक प्रनामी को टिकट नहीं दिया गया है। अरुण चतुर्वेदी के स्थान पर पत्रकार गोपाल शर्मा को और अशोक प्रणामी के स्थान पर समाजसेवी रवि नैयर को टिकट दिया गया है। बीजेपी के अनुसार हनुमानगढ़ से अमित चौधरी भरतपुर से विजय बंसल ,शाहपुरा से उपेंद्र यादव ,सरदारशहर से राजकुमार रिणवा कोलायत से ,अंशुमन भाटी, किशनगढ़ से चंद्र मोहन बटवाड़ा ,अटरू से राधेश्याम बैरवा ,कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल, राजाखेड़ा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अशोक अभिषेक सिंह ,शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़ ,मावली से डॉक्टर केजी पालीवाल और पीपल्दा से प्रेमचंद गोचर को टिकट दिया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here