अलवर सरस डेयरी में भ्रष्टाचार का खेल, कार्यवाही की मांग हुई तेज

0
91
- Advertisement -

अलवर। ( चंद्रशेखर शर्मा ब्यूरो चीफ) सरस डेयरी में भ्रष्टाचार को लेकर पशुपालको और पूर्व डायरेक्टर्स में रोष बना हुआ है। इन लोगों की ओर से विरोध पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। इस्तीफा दे चुके डायरेक्टरों ने डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर और निलंबित निजी सचिव पर 10 करोड़ रुपए की गड़बड़ी करने के आरोप लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन विश्राम गुर्जर को कांग्रेस राज में पूर्व मंत्री टीकाराम जूली बचाते रहे। उनके पास भी डेयरी से वसूली का पैसा जाता था। अब बीजेपी सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म व तिजारा के विधायक बाबा बालकनाथ व डेयरी CMD पर बचाने के आरोप हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here