अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों के लिए कृषक गोष्ठी का आयोजन

0
104
- Advertisement -

खेड़ली, अलवर इकलेश शर्मा सीनियर रिपोर्टरखेड़ली कस्बे के समीपवर्ती गांव खेरली रेल के अटल सेवा केंद्र पर उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा, अलवर के निर्देशन पर आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन सहायक कृषि अधिकारी, खेड़ली द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र से अनुसूचित जाति वर्ग के कुल 100 महिला एवं पुरुष कृषकों ने भाग लिया । गोष्ठी में कृषि अनुसंधान अधिकारी (STL, अलवर) एस.पी. यादव ने मृदा नमूने एकत्रीकरण की वैज्ञानिक विधि, मृदा स्वास्थ कार्ड के महत्व के साथ साथ खेती में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

कृषि अधिकारी, अलवर विनोद कुमार ने कृषि विभाग की डीबीटी योजनाओं जैसे तारबंदी, खेत तलाई, पाइपलाइन योजना, कृषि यंत्र आदि के आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान सम्बन्धी आवश्यक जानकारी मुहैया करायी साथ ही आत्मा योजना अंतर्गत होने वाली सभी कृषि गतिविधियों जैसे कृषक भ्रमण कार्यक्रम, कृषक पुरुष्कार, फसल प्रदर्शन आदि के बारे में कृषकों को जानकारी दी । सहायक कृषि अधिकारी (उद्यान विभाग), अलवर मनोज कुमार जैन ने उद्यान विभाग की सभी योजनाओं जैसे बगीचा स्थापना, पोलीहाउस/शेडनेट, ड्रिप एवं फव्वारा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं संरक्षित खेती के महत्व को समझाया । वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी खेड़ली डॉ इंद्रजीत सिंह ने पशुओं की बीमारियों और उनके रोकथाम, इनाफ (पशु टैगिंग), पशुओं में टीकाकरण एवं ई-हाट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अंत में गोष्ठी प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी, खेड़ली डॉ. नरेश पाराशर ने उपस्थित सभी अतिथियों और कृषकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र कुमार, राजेन्द्र सिंह चौधरी, विनोद कुमार मीणा, आरती जीतरवाल, जयश्री चौधरी, जीएसएस खेड़ली रेल व्यवस्थापक मनोहर लाल, राजीविका क्लस्टर मैनेजर सावित्री, कृषि सखियाँ, कृषक मित्र एवं क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here