मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बने प्रेस क्लब के मानक सदस्य

0
157
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को रविवार, उनके आवास पर अध्यक्ष राधारमण शर्मा, महासचिव रामेन्द्र सोलंकी सहित प्रबन्ध कार्यकारिणी ने पिंकसिटी प्रेस क्लब की मानद सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर अध्यक्ष राधारमण एवं महासचिव सोलंकी ने बताया कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पिंकसिटी प्रेस क्लब का मानद सदस्य होता है। उसी क्रम में रविवार को उनके आवास पर पहुंच कर मानद सदस्यता का प्रमाण-पत्र सौंपा।


इस अवसर पर अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावा कोषाध्यक्ष राहुल गौतम उपाध्यक्ष विजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोनिका शर्मा, दिनेश कुमार सैनी, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, विकास आर्य, उमंग माथुर, ओमवीर भार्गव दिनेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से हुई शिष्टाचार भेंट के तहत अध्यक्ष राधारमण व महासचिव सोलंकी सहित प्रबन्ध कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने उनको प्रेस क्लब आने का न्यौता दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही प्रेस क्लब आकर मीडिया से रूबरू होंगे।

- Advertisement -
Previous articleश्री बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस मनाया गया
Next articleसुधांशु पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव नियुक्त
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here