जोधपुर से मारवाड़ भीनमाल तक पैसेंजर ट्रेन शुरु करने के लिए सौंपा ज्ञापन

0
215
- Advertisement -

समदड़ी। समदडी भीलडी रेलवे विकास परिषद के अध्यक्ष एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने जोधपुर से मारवाड़ भीनमाल 200 किलोमीटर तक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने हेतु प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री,  रेलवे महा प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। भंडारी ने बताया कि पिछले कई सालों से जोधपुर मंडल के समदड़ी- भीलड़ी रेलमार्ग के जोधपुर से भीनमाल ( 200 किलोमीटर ) वाया समदड़ी के बीच एक भी पैसेंजर ट्रेन की सुविधा नही होने से इस खंड के बाड़मेर व जालोर जिले के यात्रियों, व्यापारियों, बच्चो, बीमार यात्रियों आदि को जोधपुर आने जाने में भारी परेशानी हो रही है । जोधपुर से समदड़ी भीलड़ी रेलखंड में जालोर, मोदरान, भीनमाल सहित आस पास कई विश्व विख्यात मंदिर, जैन तीर्थ आदि होने के कारण हमेशा तीर्थ यात्रियों का आवागमन रहता है । मोदरान स्टेशन के पास विश्व विख्यात माँ आशापुरी माताजी का मंदिर, 68 जैन जिनालय, भीनमाल में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल 72 जैन जिनालय, सुंधा माता मंदिर, क्षेमकरी माताजी मंदिर सहित कई तीर्थ एवं ऐतिहासिक स्थान होने के कारण हमेशा यात्रियों का आना जाना रहता है । पूरे जोधपुर संभाग में  सभी स्थानों के बीच चिकित्सा के क्षेत्र में भीनमाल का नाम है ।   समदडी भीलडी रेलवे विकास परिषद के अध्यक्ष एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल, आशापुरी माताजी संघर्ष समिति मोदरान के अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, यात्री गाडी संघर्ष समिति जालोर के अध्यक्ष हीराचन्द भंडारी सहित कई लोगों ने बताया कि यात्री हित के लिए जोधपुर से मारवाड़ भीनमाल  वाया समदड़ी के बीच 200 किलोमीटर तक निम्न पैसेंजर ट्रेन चलाई जावे ।

- Advertisement -
Previous articleमंडरायल का घूसखोर सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next articleहथियार तस्कर गिरफ्तार, 2 पिस्टल और कारतूस भी जब्त
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here