Home latest विश्व बैंक ने राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी सुधार के लिए 225 मिलियन...

विश्व बैंक ने राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी सुधार के लिए 225 मिलियन डॉलर की परियोजना को दी मंजूरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। विश्व बैंक के बोर्ड ऑफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स ने राजस्थान में राज्य राजमार्गों की दक्षता, मजबूती और सुरक्षा में सुधार के लिए 225 मिलियन डॉलर (लगभग 2 हजार करोड़ रुपये) की राजस्थान राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।

इस परियोजना के तहत राजस्थान के लगभग 800 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों का उन्नयन और रखरखाव किया जाएगा। विश्व बैंक के अनुसार, इससे प्रदेश में औद्योगिक, खनन, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, लगभग 30 लाख से अधिक लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ प्राप्त होगा।

यह परियोजना राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (RSHAA) को अधिक आधुनिक और सेवा-उन्मुख बनाने में मदद करेगी। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा प्रबंधन को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

इस स्वीकृत परियोजना के साथ भारत में पहली बार स्टेप-अप लोन मॉडल की शुरुआत की जा रही है।

विश्व बैंक के भारत में कार्यवाहक निदेशक पॉल प्रोसी ने कहा कि यह परियोजना युवाओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, जिससे वे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों और रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकेंगे। इससे प्रदेश में औद्योगिक प्रतिस्पर्धा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह ऋण अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) से प्राप्त किया गया है, जिसकी कुल राशि 225 मिलियन डॉलर है। इसकी अंतिम परिपक्वता अवधि 35 वर्ष होगी, जिसमें 5 वर्ष की अनुग्रह अवधि (ग्रेस पीरियड) भी शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version