Home latest पत्रकार अनिल विजयवर्गीय के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की...

पत्रकार अनिल विजयवर्गीय के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजय राज ,नवरंगपुरा

टोंक (राजस्थान)। टोंक जिले के युवा पत्रकार अनिल विजयवर्गीय के आकस्मिक निधन से पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिलेभर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

अनिल विजयवर्गीय को एक समर्पित, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और सहयोगी व्यक्तित्व उन्हें सभी के बीच लोकप्रिय बनाता था।

उनके आकस्मिक निधन को पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। शोक संतप्त पत्रकार साथियों और गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।

अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पत्रकारों सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार करनानी, महावीर बैरवा, प्रेम रघुवंशी, रविश टेलर, सत्यनारायण चावला, रविन्द्र जौहरी, मोईन आफरीदी, रोशन शर्मा, सुरेन्द्र गुप्ता, अरशद शाहीन, ओमप्रकाश शर्मा, रोहित भाड़िया, कमलेश कुमार महावर, कमलेश सैनी, केशव सैन, दीपक विजयवर्गीय तथा रेल लाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष अकबर खान सहित कई लोग शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version